समस्तीपुर में पेड़ का’टने के विवाद में फा’यरिंग, दादा-पो’ती गो’ली लगने से ज’ख्मी

सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इसमें कतिपय लोगों द्वारा फायरिंग में दादा-पोती को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी की पहचान वरुणा रसलपुर के वार्ड संख्या दो निवासी हरिहर राय के पुत्र विष्णु प्रसाद राय (56) और उनके पुत्र सुनील राय की सात वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी हालत में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

जानकारी के अनुसार वरुणा रसलपुर निवासी विष्णु प्रसाद राय खेती किसानी का काम करते हैं। चचेरे भाइयों से भूमि विवाद चल रहा है। स्वजनों ने बताया कि सोमवार सुबह चचेरे भाई वैद्यनाथ राय का पुत्र दीपक विवादित जमीन पर लगे पेड़ काट रहा था। विष्णु प्रसाद ने इसका विरोध किया और वह हिदायत देकर अपने घर आ गए।

इसके बाद दीपक समेत तीन की संख्या में कतिपय लोगों विष्णु के घर आकर अवैध हथियार से कई राउंड फायरिंग की। इसमें विष्णु प्रसाद के जांघ में और उनकी पोती मुस्कान के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर शराबे और फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोगों को जुटते देख सभी आरोपित वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading