मुजफ्फरपुर में रा’यफल पे डिस्को:शादी में DJ पर डांस करते चलाई गो’ली

मुजफ्फरपुर : हर्ष फायरिंग के मामले नहीं रुक रहे हैं। अभी दो दिन पहले तुर्की इलाके से पिस्टल और रायफल लहराते वीडियो सामने आया था। अब कांटी में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इसमें DJ की धुन पर डांस कर रहे युवकों में से एक के हाथ में रायफल है। जिससे गोली चला रहा है। रायफल से गोली निकलते ही पंडाल में धुंआ भर जाता है।

वहां मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते-देखते ये वीडियो खूब वायरल होने लगा। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। SSP जयंतकांत ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस वीडियो के जरिए फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुट गई है।

इलाके में चर्चा है कि जिसने रायफल से फायरिंग की है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। हाल में जमानत पर छूटकर बाहर निकला है। वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। उस युवक की पहचान के लिए पुलिस कांटी में छानबीन कर रही है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि तीन दिन पूर्व तुर्की में हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसी युवक के वॉट्सऐप स्टेटस पर वीडियो लगा था। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर हथियार लहराने वाले शातिरों तक पहुंचने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading