शराब माफिया की अवैध संपत्तियां होगी जब्त, सरकार ने किसे भेजा प्रस्ताव, जानें…

पटना। बिहार में शराबबंदी का कानून लागू है, लेकिन शराब माफिया हैं कि मानते ही नहीं। अब राज्य की नीतीश सरकार ने उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सरकार उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में है।

अब तक 21 शराब माफिया की बिहार और दूसरे राज्यों में फैली अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। इनमें तीन के खिलाफ इडी ने इंफोर्समेंट केस इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि राज्य सरकार ने बिहार में सक्रिय रहे 21 शराब माफिया की अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव इडी को भेजा है।

इसके तहत कार्रवाई का अधिकार इडी के पास ही है। इडी अब तक चार बड़े शराब माफिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुका है।

इनमें भोजपुर के शराब माफिया संजय प्रताप सिंह एवं उसकी पत्नी किरण देवी की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति शामिल है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading