पंजाब : मोहाली में एक हैवान पति ने उस समय हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थी जब उसने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी थी। घायल पत्नी 3 महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रही। इसके बाद अब ठीक होकर आई पीड़िता सुजाता ने अपनी दर्दनाक कहानी सांझा की है।


सुजाता और उसके परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुजाता ने बताया कि 8 जनवरी 2022 को लालरू में सुजाता के पति जोकि मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद पर हैं, उन्होंने सुजाता को जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज भी कर लिया था लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं की है।


सुजाता ने बताया कि 2011 में उसकी शादी हुई थी और अभी भी वह गर्भवती है। उसके पेट में 2 बच्चे पल रहे हैं और पहले से भी एक 6 साल का बेटा है। ससुराल पक्ष वालों का शुरू से ही उसके साथ बर्ताव बहुत ही गलत था, मुझे अलग से कहीं भी लेकर नहीं जाया जाता था।

सुजाता ने बताया कि अगव वो गलती से पंजाबी में बात कर लेती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी। उसके पति जो मर्चेंट नेवी में है, उनका कहीं बाहर किसी लड़की के साथ अफेयर था। जिसका एफआईआर में मैंने नाम भी दिया है।

वहीं पीड़ित के भाई जो कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अब मई शुरू हो चुका है। रोजाना पुलिस के चक्कर काटते हैं, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई भी अरेस्टर कोई भी चार्ज इस मामले में नहीं किया है।