सिंदूर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, बोली-लगा दो यार… अब बहुत हो गया चोरी-चोरी मिलना

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युगल का बचपन का प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि सभी जाति बंधन को तोड़ जीवन भर के लिए एक दूजे का हो गए। इस अनोखी शादी की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस अंतर्जातीय शादी से दुखी किशोरी की मां सोमवार को शिकायत करने थाना पहुंच गई है।

दरअसल, गांव के सिंटू कुमार का पड़ोस के आठवीं कक्षा में पढऩे वाली किशोरी से आखें चार हो गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि मौका देख दोनों चोरी- छिपे मिलने लगे। किसी तरह इसकी भनक किशोरी के स्वजनों को मिली। लड़की की कम उम्र और अन्तर्जातीय होने के कारण लड़की पक्ष के लोग प्रेम से नाराज चलने लगे। इज्जत-प्रतिष्ठा की बात समझ स्वजनों ने लड़की की शादी किसी जगह करने पर उतारू हो गए।

रविवार की अहले सुबह लड़की हाथों में सिंदूर लेकर सिंटू के घर के चौखट तक पहुंच गई। प्रेमिका अपने प्रेमी से बोली-अब बहुत हो गया यार। शादी कर लो जल्‍दी से हमसे। रोज-रोज चोरी छिपे मिलना संभव नहीं है। अब अपना लो मुझे। फिर क्या था सिंटू ने न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन की बात पर अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर लगा दिया।

सिंटू कुमार के स्वजनों ने भी खुशी-खुशी पुत्र और पुत्रवधु को घर बुला लिया। इस शादी के गवाह बने सिंटू के साथियों ने शादी की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सुबह लड़की के स्वजनों को जानकारी होते ही आग बबूला हो गए और नाबालिग पुत्री की जबरन शादी करने की बात को ले थाना पहुंच गए।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने इस पर अनभिज्ञता व्यक्त की है। फिलवक्त आसपास गांवों में यह शादी चर्चा का विषय है। दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस की लगातार इस घटना पर नजर रही है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।  इसके पहले मिर्जापुर गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading