विधायक गोपाल मंडल दिलबर दिलबर गाने पर जमकर थिरके, जानें विस्तार से….

भागलपुर। जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अरसे बाद एक बार फिर एक शादी समारोह में अपनी दिलरुबा की तलाश में दिलवर बनकर स्टेज पर चढ़ गए। अब विधायक ठहरे, जहां जाते हैं इनके पीछे लाव-लश्कर खुद साथ हो लेता है। स्टेज पर बच्चे डांस कर रहे थे। उन्हें देख विधायक ने होश ना खबर है, ये कैसा असर है, तुमसे मिलने के बाद दिलबर.दिलबर.दिलबर..हां दिलबर-दिलबर वाले गाने पर डांस शुरू कर दिया।

गोपाल मंडल डांस करते-करते हाथ-पांव हिलाते-हिलाते अपने कुर्ते के दोनों छोर भी हिलाने लगे। स्टेज पर माहौल फुल टाइट हो गया था। उन्हें डांस करते देख मेजबान पक्ष के एक प्रमुख सदस्य भी हंसते-हंसते थिरकने लगे लेकिन विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की कसरती डांस के आगे भला वो कहां टिकते।

इस बीच दिलबर-दिलबर के गीत से लय बनाने का प्रयास करते तेज डांस कर रहे विधायक को पहले से वहां डांस कर रही एक बच्ची और एक किशोर हतप्रभ हो उन्हें निहार रहा था कि स्टेज पर आखिर यह कौन शख्स आ धमका और डांस के नाम उछल-उछल कर शरीर के साथ-साथ स्टेज ही हिला रहा है।

 

कौतुहल भरी हैरानी के बीच दोनों बच्चे विधायक को पहचान भी नहीं रहे थे। लेकिन सहसा विधायक की नजर बच्ची पर पड़ी। विधायक भी नांचते-नांचते पसीने से तर होने लगे थे। पहले से खादी कुर्ता और बंडी में टाइट थे, डांस से पसीने-पसीने हो गए थे।

अचानक विधायक की नजर बच्ची पर पड़ी और झट से मुस्कुराते हुए बच्ची की तरह हाथ बढ़ा उसे भी डांस का मौका दे खुद ही स्टेज से उतरने लगे। दोनों बच्चों को पुचकारा और उन्हें डांस करने का मौका दे स्टेज से उतरे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading