सिवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला समीप दुकान से दवा खरीद रहे सैप जवान को दो ब’दमाशों ने गो’ली मा’रकर घायल कर दिया। आरा के जगदीशपुर निवासी सैप जवान अनिल सिंह ने गो’ली लगने के बाद भी ह’मलावर को पकड़ने का प्रयास किया।
लेकिन दोनों बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। घायल जवान को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घ’टना के बाद एसडीपीओ पोलस्त कुमार क्राइम मीटिंग स्थगित कर थानाध्यक्षों संग मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। सैप जवान के कंधे में गो’ली लगी है।
बता दें कि सैप जवान अनिल सिंह भगवानपुर थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वे भगवानपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की क्राइम मीटिंग में आए थे।
इसी बीच रेलवे ढाला के समीप प्रशांत मेडिकल नामक दुकान से दवा खरीद रहे थे, तभी बाइक से आए दो युवकों ने नजदीक से उन्हें गो’ ली मार दी। गो’ली दाहिने कंधे को भेदती चली गई। उन्होंने ब’दमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे बाइक छोड़कर फ’रार हो गए।
