मुजफ्फरपुर : स्किन और रेडियोलॉजी सीखना चाह रहे जूनियर डॉक्टर

एसकेएमसीएच में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर स्किन और रेडियोलॉजी विभाग में जाने की इच्छा जता रहे हैं। कई जूनियर डॉक्टरों ने सर्जरी में जाने की रुचि दिखाई है। एसकेएमसीएच में 44 नये जूनियर डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है।

एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि सभी विभागों में जूनियर डॉक्टर दिए जा रहे हैं, लेकिन विभागों में देने से पहले उनकी इच्छा पूछी जा रही है।

एसकेएसमीएच में जूनयिर डॉक्टरों की संख्या अब 97 हो गई है। पहले अस्पताल में 53 जूनियर डॉक्टर थे। एसकेएसीएच से पिछले एक वर्ष में 12 जूनियर डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी।

जूनियर रेजिडेंट की जिम्मेदारी सीनियर डॉक्टरों को इलाज में सहयोग करना है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक काम करते हैं। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों के जिम्मे सूई लगाना, मरीज की फाइल तैयार करना, उसका फॉलोअप करना व जांच लिखना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.