मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के अखाड़ाघाट रोड शेखपुर स्थित एक निजी अस्पताल के समीप 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र और उसके पिता के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस दौरान हत्या की नीयत से गोली चलाई।


हालांकि, गोली नहीं लगी। इसके बाद युवकों ने तेज धारदार हथियार से वार किया। इसके कारण कान के समीप गहरे जख्म हो गए। सड़क से भागकर पिता-पुत्र ने नर्सिंग होम में छिपकर जान बचाई।

पीड़ित मीनापुर थाना के मोहनपुर के जय प्रकाश राय ने पुलिस को बताया कि सहबाजपुर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। स्कूल में किसी लड़के से विवाद के दौरान ही परीक्षा के दौरान बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को भेजा गया था। तब तक पीड़ित एसकेएमसीएच जा चुके थे।
