गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक बस में रखे टीवी और बैग के अंदर छीपा कर रखे भारी मात्रा में शराब को बरामद किया। साथ ही तीन तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शराब व बस जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुट गई।


दरअसल बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीना, पिलाना और शराब बेचना गैरकानूनी है। तस्करी रोकने के लिए हर दिन कार्रवाई हो रही है इसके बावजूद धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं ताजा मामला जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट की है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बस की जब तलाशी ली तो उसमें यात्रियों के समान की जब तलाशी ली गई।

इस दौरान बस में जांच कर रही उत्पाद विभाग टीम उस वक्त दंग रह गई जब एक टीवी कैबिनेट के अंदर में छिपा कर रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलना शुरू हुआ। इज़के आलावे टीम ने दो बैग से भी शराब बरामद किया। बरामद शराब हरियाणा से बिहार के सुपौल भेजी जा रही थी। वही इस मामले में दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 78 बोतल शराब बरामद कर बस भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार तस्करों में पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी निवासी सुरजीत सिंह, दिल्ली के उत्तर पश्चिमी के विजेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के अरनास थाना क्षेत्र के अरनास निवासी मो. अशरफ शामिल हैं।
