जेल अधीक्षक के आवास पर स्पेशल विजलेंस यूनिट की छा’पेमारी, जानें विस्तार से….

मुज़फ्फरपुर। सहरसा जेल अधीक्षक के मुजफ्फरपुर सहित कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छा’पेमारी की। बताया गया कि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा कृष्णा टोली इलाके में जेल अधीक्षक का आवास है।

वहीं पर शुक्रवार को सुबह विजिलेंस की टीम उनके ठिकाने पर पहुंची। इसके बाद सभी कमरों की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी में अकूत संपत्ति का पता चला है।

 

हालांकि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बता दें कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट में जेल अधीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है।

इसमें उक्त अधिकारी के पास करीब 1.59 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। मामला दर्ज करने के बाद अलग-अलग टीम उनके आवास और सरकारी दफ्तर में छापेमारी कर रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.