मुजफ्फरपुर : नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधाओं के लिए निर्णय लिया है। अब 44 वार्डों में एक-एक सड़क एवं नाला का निर्माण होगा।
इस पर निगम का 7.50 करोड़ रुपये खर्च होगा। प्रत्येक वार्ड में औसतन 15-15 लाख की योजना ली गई है।
योजनाओं के कार्यान्वयन के निविदा निकालने को नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
नगर आयुक्त के अनुसार शेष पांच वार्डों के लिए योजना का टेंडर अलग से निकाली जाएगी।

