वैशाली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के घर ता’बड़तोड़ फा’यरिंग, 11 खोखे बरामद.. किसने चलाई गो’ली?

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष व हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ है. शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है.

राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर फायरिंग

यह घटना वैशाली जिले के अदलपुर गांव में हुई. बताया गया कि यहां ‘हिंदू पुत्र संगठन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के सामने अज्ञात अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर मिले हैं.

गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा

देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे बरामद किए हैं. वारदात की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा खुद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाल ली.

किसने की गोलीबारी?

एसएसपी की निगरानी में पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों ने कहा कि ”पुलिस फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. घटना के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading