पटना : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने जारी बयान में कहा कि कोई अपने निजी जीवन में क्या करता है उससे किसी अन्य को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।
राहुल पब में समय गुजारें या किसी कसीनो या डिस्को में सारी रात पार्टी करें, उससे किसी को कोई समस्या नहीं है, लेकिन देश की पुरानी पार्टी के युवराज होने के कारण वे किस तरह के तत्वों के साथ दोस्ती निभा रहे हैं, इस पर सवाल जरूर खड़े होंगे।
उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्वों के साथ कांग्रेस का हाथ हमेशा रहता है। राहुल की नेपाल यात्रा में सामने आए उनकी दो कथित मित्रों (होउ यांकी और सुमनिमा उदास) के नाम इसकी पुष्टि करते हैं।
होउ यांकी की बात करें तो उनके लिए यह दावा किया जाता है कि नेपाल की सत्ता के गलियारों से लेकर सेना के मुख्यालय तक उनकी घुसपैठ है।
सन 2020 में नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हनी ट्रैप में फंसाने की खबरें सामने आई थीं। वहीं सुमनिमा उदास अक्सर भारत विरोधी एजेंडे के कारण सुर्खियों में रहती हैं।
