बिहार आए यात्री का बस में छूटा बैग वापस मिला, इस तरह संभव हुआ यह

मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस में छूटा बैग एक दिन बाद वापस मिलने पर अफ्रीका से आए यात्री का चेहरा खुशी से खिल उठा। पूर्वी चंपारण के पजिअरवा निवासी यात्री विष्णु वैभव का ट्राली बैग शुक्रवार को निगम की दरभंगा-पटना रूट की बस में छूट गया था। वे दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली एवं दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट उतरे थे। यहां से उन्होंने दरभंगा-पटना रूट की बस पकड़ी।

मुजफ्फरपुर के बैरिया में बस से उतरने के वक्त उनका ट्राली बैग बस में ही छूट गया। परेशान विष्णु वैभव ने इमलीचट्टी पहुंच कर अपनी पीड़ा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन प्रसाद श्रीवास्तव से सुनाई।

 

क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने तुरंत पटना के डिपो इंचार्ज आनंद ठाकुर को इसकी सूचना दी। पटना डिपो इंचार्ज की सक्रियता से उक्त बस में बैग मिल गया।

 

फिर पटना से इमलीचट्टी डिपो में ट्राली बैग वापस आने के बाद यात्री को इसकी सूचना दी गई। यात्री ने अपने भाई को बैग लेने भेजा। उसने ट्राली बैग एवं उसमें रखा सामान सुरक्षित होने की पुष्टि की और क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को उनकी सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.