मुजफ्फपुर : शहर के लकड़ी ढाही स्थित वार्ड-16 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड-16 निवासी बिहार चैम्पियन रहे पंकज बहुबली को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में वार्ड पार्षद पवन राम, जय श्री महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष और गणमान्य लोगों ने पंकज को फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि विगत 24 अप्रैल को पटना में आयोजित हुए बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में पंकज बहुबली ने मिस्टर बिहार का खिताब हासिल किया था।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद पवन राम ने कहा कि यह वार्ड के लिए गौरव की बात है और आगे भी भविष्य में इंडिया लेवल पर पंकज चैम्पियन बने यह हम सबकी कामना है। जब से पंकज बहुबली ने मिस्टर बिहार का खिताब जीता है, खासकर युवा वर्ग उनसे काफी प्रभावित है।
इस मौके पर योगेश टिंकू, आकाश चौधरी, विक्की पांडेय, शुभम नारायण, योगी अभिषेक, अनिल महाकाल, चिंटू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





