पति से हुआ वि’वाद तो लेडी डॉक्टर ने कर ली आ’त्महत्या, बेडरूम में झु’लती मिली ला’श

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में एक दर्दनाक घ’टना हुई है। शहर के जाने माने डॉक्टर एवम सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉक्टर एम पी सिंह की बेटी एवम नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर बरखा सोलंकी ने आ’त्महत्या कर ली है।

बरखा के आ’त्महत्या की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। डॉक्टर बरखा सोलंकी नेत्र चिकित्सक के रूप में सदर अस्पताल में पदस्थापित थीं। मृतका ने लव मैरेज किया था और उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

 

बरखा शेखपुरा (मायके) में रहती थी साथ ही उनके पति भी रहते थे। दोनों पति-पत्नी किलीनिक एक साथ मिलकर क्लिनिक चला रहे थे। आत्महत्या के कारण तो सप्ष्ट नही हो सका है लेकिन जो बातें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक घरेलू विवाद पति-पत्नी के बीच पेशे को लेकर हो रहा था। इसके कारण विवाद इतना गहरा गया कि डॉक्टर बरखा सोलंकी ने गला में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आत्महत्या की इस घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है और पुलिस केस को सुलझाने के लिए इंतजार करने की बात कह रही है। होगा,

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading