पति को रास नहीं आई पत्नी की सांवली सूरत, शादी के 9 महीने बाद ही कर दी ह’त्या

पटना : क्या किसी शख्स का रंग उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है, आपका जवाब शायद ना होगा लेकिन बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सांवली सूरत ने एक महिला की जान ले ली, वो भी शादी के महज 9 महीने बाद ही जब उसके हाथों से मेहंदी का रंग तक नहीं उतर सका था। हत्या की दिल दहला देने वाली ये वारदात पटना से सटे फुलवारी शरीफ इलाके की है। फुलवारी शरीफ के राष्ट्रीयगंज स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में सुमन कुमार और उसकी पत्नी सुरभि कुमारी एक साथ रहकर काम करते थे।

पटना में सांवली सूरत को लेकर एक महिला की पति ने हत्या कर दी

दोनों की शादी के समय से ही पति हमेशा सांवली सूरत होने का ताना देता था लेकिन सुरभि लगातार यह सहन कर रही थी। रविवार को रंग की वजह से पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सुरभि की हत्या कर दी।

यही नहीं हत्या करने के बाद उसके भाई चंदन कुमार को भी फोन कर बता दिया कि सुरभि की सांसे रुक गई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदन कुमार भागलपुर से तुरंत फुलवारीशरीफ पहुंच गया और पुलिस की मदद से नवजीवन हॉस्पिटल में पहुंचा जहां अपनी बहन को पलंग पर मृत पाया।

पुलिस ने चंदन द्वारा मृतका सुरभि के पति सुमन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार करने के बाद थाना ले आई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स से भेज दिया है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इसकी हत्या किस तरह से की गई है। इसके अलावे पति से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि सुरभि की शादी उसके मायके भागलपुर से नौ महीने पहले बड़े ही धूमधाम से की गई थी।

पुलिस ने चंदन द्वारा मृतका सुरभि के पति सुमन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार करने के बाद थाना ले आई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स से भेज दिया है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इसकी हत्या किस तरह से की गई है। इसके अलावे पति से भी पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि सुरभि की शादी उसके मायके भागलपुर से नौ महीने पहले बड़े ही धूमधाम से की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading