डीजे की धुन पर थिरक रहीं थीं महिलाओं को देखना किशोर के लिए बना काल

जिले के नाथनगर में महिलाओं का डांस देखना एक किशोर को महंगा पड़ा गया। सड़क किनारे बसी महादलित बस्ती के किशोर को शादी में शामिल बाराती में से एक ने चाकू घोंप दिया। गर्दन और पेट में किए गए वार से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्तीय करवाया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा मामला ललमटिया थाना क्षेत्र का है, जहां देर शाम इलाके के पिपरपांती मोहल्ले से बारात ललमटिया चौक स्थित नर्सिंग स्थान जा रही थी, इसमें दर्जनों महिलाएं डीजे के धुन पर भोजपुरी गानों पर थिरकने लगी। महिलाएं और युवतियों को डांस करता देख नर्सिंग स्थान के समीप सड़क किनारे बसी महादलित बस्ती का किशोर वहां अपने दोस्तों संग जा पहुंचा।

ये लोग वहां महिलाओं का डांस देख आपस में हंसी मजाक करने लगे। इसी बीच बारात में शामिल बाराती को ये सब नागावर गुजरा। पीपरपैंती के एक युवक ने अपने पास से चाकू निकालकर किशोर के पेट और गर्दन पर वार कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को घायल के इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

ललमटिया ओपी इंचार्ज मिथलेश कुमार ने बताया कि घायल की पहचान नर्सिंग स्थान के समीप के रहने वाले 14 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो अभी इलाजरत है, घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं किशोर के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading