Lock Upp : की सक्सेस पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे मुनव्वर फारूकी, डांस करते हुए वीडियो वायरल

‘लॉकअप‘ के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो में कंगना रनौत से वादा किया था कि एक बार शो खत्म हो जाए तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लेडी लव के साथ तस्वीर शेयर की।

उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। दोनों रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी ले रहे हैं। ‘लॉकअप‘ की जबरदस्त  सफलता  के बाद रविवार की शाम को एक सक्सेस  पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में कंगना रनौत और एकता कपूर भी शामिल हुए। साथ ही शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट  को देखा गया। ‘लॉकअप‘ की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए।

मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड को ‘बब्बी‘ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने शो में कई बार जिक्र किया।  उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबसे पहले तब चर्चा चली जब उन्होंने शो में रहते हुए एक कप पर ‘बब्बी‘ लिखा और नीचे हार्ट का शेप बनाया। इसके अलावा वह अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर N कई जगह लिखते दिखे।

पार्टी का वीडियो वायरल

‘लॉकअप‘ से बाहर आते ही मुनव्वर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाते दिखे। ‘लॉकअप‘ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। पार्टी में दोनों कोजी अंदाज में हैं और डांस कर रहे हैं। उनके पास मंदना करीमी भी खड़ी हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading