मोतिहारी में फं’दे से ल’टका मिला महिला का श’व:रे’प में ना’काम होने पर गांव के युवक पर लगा ह’त्या का आ’रोप

मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर में एक महिला का शव उसके घर के पीछे फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि मृतक 28 वर्षीय प्रतिमा देवी पति बृजमोहन पटेल, घर पर सास और ननद के साथ तालिमपुर में रहती थी। घर मे कोई पुरुष नहीं रहता था। मृतका के भाई राजा कुमार ने बताया कि घर पर मेरी बहन एक रूम और उसकी सास व ननद दूसरे रूम में सो रही थी। इसी बीच गांव के दीपक पांडे अपने अन्य चार लोगों के साथ घर में घुस गया। पहले बहन से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हो सका तो गला दबा कर हत्या कर दी।

फिर घर के पीछे शव ले जाकर गले मे फंदा डाल कर लटका दिया। जब तक उसकी सास और ननद आती, तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि एक वर्ष पहले भी दीपक पांडे द्वारा मेरी बहन के साथ इसी तरह से जबर्दस्ती करने का प्रयास किया गया था। इस मामले को आपस में बैठ कर मामला सुलझा लिया गया था। इस बार तो उसने मेरी बहन को मौत के घाट ही उतार दिया।

क्या कहती है पुलिस

घटना के संबंध में मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजन की तरफ कोई लिखित आवेदन नहीं मिला हैं। जो भी लिख कर देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.