चारधाम यात्रा यात्रा में एक और तीर्थ यात्री की हा’र्ट अटैक से मौ’त, गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर 11 श्रद्धालु गवां चुके हैं जा’न

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सोमवार को एक और तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

सोमवार को सुबह के दौरान यमुनोत्री यात्रा करने जा रहे महादेव वेकेटा सुब्रमनिमन (40) पुत्र वेंकेटा सुब्रमनियन निवासी फ्लेट नं० 302 पोलो गार्डन उपर पाईप लाईन शिसादरी पुरम बंगलौर ( कर्नाटक) का यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य खराब हो गया,।

जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जानकीचट्टी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। बीती तीन मई से यात्रा शुरू होने से नौ मई सोमवार तक एक सप्ताह में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 10 तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.