मासूम से रे’प कर है’वान टीचर बोला- गलती हो गई…:सुपौल में ट्यूशन से रोती लौटी 4 वर्षीय मासूम, मां ने कपड़ा देखा तो चौंक गई

सुपौल में एक 4 साल की बच्ची से उसका ट्यूशन टीचर (19) रेप कर रहा था। मामला छातापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को मां रोज की तरह पढ़ने के लिए उसके घर छोड़कर आई थी, लेकिन बच्ची लौटी तो वो रो रही थी। मां ने पूछा तो उसने कहा कि टीचर मारपीट करते हैं। मां ने जब बच्ची को नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो उसके होश उड़ गए।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके बाद मां ने उससे कड़ाई से पूछा और उसने पूरी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शुक्रवार सुबह का है। वहीं, पुलिस हिरासत में हैवान ट्यूशन टीचर ने कहा कि गलती हो गई।

बच्ची की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ट्यूशन संचालक मनीष कुमार ने उनकी बच्ची के साथ रेप किया है। मां ने बताया कि मैं जब सुबह 9 बजे उसे कोचिंग से लेने गई तो वो रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि टीचर ने उसे पीटा है।

बच्ची की मां ने रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के तत्काल बाद प्रभारी थानाध्यक्ष आजाद लाल मंडल, प्रशिक्षु पुअनि प्रियंका कुमारी चौहान दलबल के साथ पहुंचकर आरोपी ट्यूशन टीचर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण की शिकार 4 वर्षीय बच्ची को महिला पुलिस की अभिरक्षा में थाना लाया गया। पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनके पति और सास घर पर नहीं हैं। जिसके कारण दो दिन विलंब से आवेदन दे रही हूं। मामले को लेकर एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि मामले में पीड़ित बच्ची के मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.