मुजफ्फरपुर में व’हशी पिता की क’रतूत:12 साल की बेटी का किया रे’प

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व’हशी पिता ने अपनी 12 साल की मा’सूम बेटी को ह’वस का शि’कार बना लिया। उसके साथ रे’प किया।

पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। महिला ने समाज के लोगों को बताया। सब ने उन्हें सलाह दिया कि थाना जाकर FIR करवाओ। वह कटरा थाना में अपने पति अजय सहनी के खिलाफ FIR दर्ज कराने गयी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया है। सोमवार को उसका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया। कटरा थाना के ASI रघुवीर सिंह ने बताया कि उसकी मां ने FIR दर्ज कराया है। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।

बच्ची ने कहा- पापा ने गंदा काम किया

पीड़ित बच्ची से पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। उसने पुलिस के समक्ष कहा कि पापा ने उसके साथ गंदा काम किया है। वह हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। उसके शरीर को छूते थे। वह विरोध करती थी तो उसे मारते-पीटते थे। वहीं उसकी मां ने कहा कि उसके पति की गंदी नजर बहुत पहले से उसकी बच्ची पर थी। मौके मिलते ही उसने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किया।

घटना के वक्त कोई नहीं था घर में

महिला ने बताया कि घटना के समय घर मे कोई नहीं था। सबलोग आसपास गए हुए थे। तो कोई खेत मे काम कर रहा था। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया। बच्ची को पानी देने के बहाने बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने इस कुकृत्य की जानकारी उसे दी। तब वह थाना पहुंची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading