अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के नगवा गांव के बधार के आहर से सोमवार को सिर कटी अधजला 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किंजर पुलिस ने की है।बधार की ओर टहलने ग्रामीण गए हुए थे तो उन्हें एक अधजलि और सिर कटी लाश पर नजर पड़ी ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो वहां बधार में एक युवती की सिरकटी लाश पड़ी हुई थी ।

वही खून के छींटे भी पड़े हुए थे। पुलिस द्वारा इधर-उधर पड़ताल करने पर एक किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में एक झोले में रखा कटा सिर बरामद किया है। वह भी जला हुआ था। पुलिस ने अधजले सिर को भी बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र के अनुसार शव की पहचान अभी तक नहीं की गई है ।खोजी कुत्ता लेकर एफएलएस पुलिस की टीम पहुंच गई है शव को अरवल सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है ।साथ ही 72 घंटे तक उसे सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। युवती की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थाना से संपर्क किया जा रहा है।

इस मामले में तरह-तरह की बातें दबी जुबान से ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है ।कोई से ऑनर किलिंग का मामला बता रहा है तो कोई इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहा है ।लेकिन स्थानीय पुलिस का स्पष्ट कहना है कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है घटनास्थल पर एसडीपीओ रौशन कुमार पुलिस इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार सअनि कमलेश पांडे दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
