मुजफ्फरपुर : जमीन वि’वाद में महिला की ग’ला घों’टकर ह’त्या:सोए अवस्था मे घर मे घुसकर पड़ोसियों ने कर दिया म’र्डर

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा महमदपुर में जमीन विवाद में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव कमरे में बिछावन पर था। घटना देर रात की बताई जा रही है। हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गयी।

मृत महिला की पहचान अरविंद सहनी की पत्नी रूबी देवी (26) के रूप में हुई है। उसका पति गुजरात मे रहकर काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर मनियारी पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर जाकर छानबीन की। मृतका के गले पर दबाने का काला निशान पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी ने बताया आंखों देखा

पुलिस ने मृतका की 7 वर्षीय बड़ी बेटी से घटना के सम्बंध में पूछताछ की। उसने बताया कि पड़ोस के रामजीवन सहनी समेत अन्य ने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। उस समय वह और उसके दोनों छोटे भाई बगल में ही सो रहे थे। घर से सिर्फ महिला की एक वृद्ध सास थी। जो गहरी नींद में थी। उन्हें घटना के बाद इसकी जानकारी मिली। बच्ची ने ये भी बताया कि आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। कहा था कि उसे भी मार देगा। इस डर से वह मुंह नहीं खोल रही थी। लेकिन, प्यार दुलार से पूछने पर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पंचायत के बावजूद नहीं हुआ समझौता

मृत महिला के परिजन गरीबन सहनी ने बताया कि वर्षों से दोनों परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हाल में ही गांव में पंचायत भी हुई थी। बावजूद इसके समझौता नहीं हुआ। आरोपी उक्त विवादित जमीन पर अपना दावा ठोक रहे थे। जबकि पीड़ित परिवार उसे अपनी निजी जमीन बता रहा था। इसी खुन्नस में आकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

क्योंकि महिला अक्सर आरोपियों का विरोध करती थी। इसी के प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। थानेदार अजय पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण सामने आएगा। परिजन जो बयान देंगे। उस आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading