पटना में ताड़ी नहीं देने पर किया ह’मला : हं’सूली से मा’रकर किया घा’यल, गं’भीर हालत में पटना एम्स रेफर

पटना के फुलवारी शरीफ में सोमवार की देर शाम कड़ौड़ीचक बगीचा में एक युवक ने पासी से मुफ्त में ताड़ी मांगा। मुफ्त में ताड़ी देने से जब पासी ने इनकार किया तो युवक ने पासी की ही हसुली छिन कर उसका गर्दन पर वार कर दिया।

पासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने इसे इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते हैं फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि कड़ौड़ीचक बगीचा में पासी शुभम ताड़ी उतार कर नीचे उतरा तब वहीं का रहने वाला एक युवक मुन्ना से उससे मुफ्त में ताड़ी की मांग किया।

शुभम ने मुफ्त में ताड़ी देने से इंकार कर दिया। तब मुन्ना से उसका ही हसुली छिन कर उसका गर्दन रेत दिया और भाग निकला। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में शुभम को उठा कर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने छापामारी कर मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading