मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के पक्की सराय रोड स्थित मां बगलामुखी पितांम्बरी सिद्धि पीठ मंदिर में मां बगलामुखी का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
वहीं विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
मान्यता है कि जो सच्चे मन से मां के दर्शन व पूजा-अर्चना करते है उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों ने मां को प्रसाद चढ़ाकर और आरती उतारकर मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। खासकर दूर-दराज क्षेत्रों से भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों में काफी उत्सुकता थी।
वहीं लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मां बगलामुखी के दर्शन के लिए इंतजार करते दिखे। यहीं नहीं जय माता दी के जयकारे भी लगाए गए। इस मौके पर छोटे महंत देवराज सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




