गुरुग्राम: शादी से एक दिन पहले एकतरफा प्यार में 24 साल की युवती पर पेट्रोल छि’ड़क कर ल’गाई आ’ग

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गढ़ी गांव में एकतरफा प्यार में युवक ने 24 साल की युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़िता 50 प्रतिशत झुलस चुकी है, जिसका इलाज डॉक्टर्स की देख रेख में किया जा रहा है। पीड़िता के चेहरे, हाथ, छाती और पीठ के हिस्से पूरी तरह से झुलस चुके हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जयपाल उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 24 वर्षीय पीड़िता की 11 मई यानी कल शादी होनी थी. 11 मई को गुरुग्राम के गढ़ी गांव से फरुखनगर इलाके में बारात आनी थी. कल लगन सगाई के प्रोग्राम के बाद आरोपी जयपाल उर्फ बिल्लू पीड़िता के घर पर पहुंच गया। उसने  योजनाबध्द तरीके से सोमवार अल सुबह 24 वर्षीय युवती को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.