छत्तीसगढ़: त’लवार से अ’धेड़ का कान काट पहुंचा थाने, पुलिस पर आ’रोप- मजाक समझ भगा दिया; मचा हंगामा

छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने तलवार से अधेड़ पर हमला कर उनका कान दिया। इस भयानक वारदात के बाद आरोपी युवक पुलिस थाने पहुंच गया। घायल अधेड़ शख्स के परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने इसे एक मजाक समझ कर आरोपी शख्स को थाने से भगा दिया। इस मामले में घायल अधेड़ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला धमतरी का है। घायल अधेड़ का नाम संतोष यादव बताया जा रहा है। संतोष यादव सिटी कोतवाली क्षेत्र के बनिया पारा में रहते थे। सोमवार की सुबह वो पास में स्थित पान की दुकान के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक हाथ में तलवार लेकर वहां दौड़ता हुआ य़ा और उसने एक के बाद एक संतोष पर तीन वार किये।

इस हमले में संतोष बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गये। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने संतोष को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर थी लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इधर तलवार से अधेड़ पर हमला करने के बाद आरोपी युवक थाने में भी गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसने तलवार से हमला किया है। लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करना चाहती है। उनका आरोप है कि पुलिस ने इसी नीयत से हत्या की कोशिश के बजाए मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इधर इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है, जिसका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading