BIG BOSS 12 : दीपक ठाकुर रेस से बाहर, श्रीसंत-दीपिका के बीच होगी जीत की जंग

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचा चुका है. जहां एक तरफ फिनाले में कुछ ही देर में विजेता का नाम सामने आ जाएगा वहीं एक खबर सामने आ रही है कि विनर की रेस से दीपक, रोमिल और करनवीर बाहर हो चुके हैं. बिग बॉस की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक दीपक ठाकुर, बिग बॉस से 20 लाख रुपए लेकर जा रहे हैं. इसके चलते खिताबी मुकाबला दीपिका और श्रीसंत के बीच होगा

फिनाले में सबसे पहले करणवीर बाहर हुए. इसके बाद रोमिल दूसरे नंबर पर बाहर निकले. वहीं सोशल मीडिया पर ये चर्चा भी शुरू हो चुकी है कि करनवीर और रोमिल को दीपक से ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन बिग बॉस ने जनता के वोट को महत्व न देते हुए दीपक को टॉप 3 में शामिल कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.