समस्तीपुर में अ’पराधियों का बढ़ा मनोबल:लू’टपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को मा’री गो’ली, 3 लाख की जेवरात व बाइक की लू’ट

समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। बता दें कि मोरवा प्रखंड अंतर्गत ताजपुर थाना क्षेत्र के दरमियान बाबा मोहन ठाकुर स्थित फोरलेन से तीसबारा जाने वाली सड़क के समीप बाइक सवार तीन की संख्या में घात लगाए बैठे अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को लूटपाट के दौरान गोली मार दी। गोली लगने के कारण स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के करीब आधे घंटे बाद जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो जख्मी हालत में खून से लथपथ स्वर्ण व्यवसाई को शोर मचाया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हुए। जख्मी स्वर्ण व्यवसाई को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा जख्मी स्वर्ण व्यवसाई का उपचार किया जा रहा है। जख्मी स्वर्ण व्यवसाई की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसबारा निवासी नमो नारायण सोनी युवक के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्वर्ण व्यवसाई हरपुर भिंडी पंचायत के भतुआ जान चौक पर मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान चलता है। लोगों की माने तो उक्त व्यवसाई प्रत्येक दिन अपने पिता के साथ घर लौटते थे लेकिन रात वह दुकान बंद कर अकेले घर जा रहा था।

पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को अकेला देख रोक लिया और उसके पास रखे ज्वेलरी वाले बैग छीनने लगा। जब स्वर्ण व्यवसाई ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दिया हालांकि अपराधियों ने दो गोली फायरिंग की परंतु एक गोली बगल से निकल गई, जबकि दूसरी गोली स्वर्ण व्यवसाई के पेट में लगते हुए बाहर निकल गया।

जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से करीब तीन लाख के जेवरात व बाइक लूट की है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.