रोहतास में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या:ग्रामीणों ने बेटे को मार-मार कर किया अधमरा, परिजन बता रहे विक्षिप्त

जिले के नोखा थाना क्षेत्र के हसनडीह गांव में मंगलवार रात पुत्र ने अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद जुटे ग्रामीणों ने हत्यारे पुत्र को मार.मार कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कलयुगी पुत्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने बेटे को मार-मार कर किया अधमरा, परिजन बता रहे विक्षिप्त |  Villagers killed son by beating him, family members are telling deranged -  Dainik Bhaskar

मृतक के परिजन पुत्र को विक्षिप्त बता रहे हैं। बताते हैं कि मृतका का पति उसे छोड़कर चला गया है। उसके बाद से ही वह अपने मायके में अपनी मां और बेटे के साथ रह रही थी। जब घटना घटी तब भी घर में तीन ही लोग थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनडीह गांव में लाखो देवी 40 वर्ष की हत्या उसके बेटे प्रिंस कुमार ने कर दी। बताते है कि देर रात मां.बेटे में किसी बात पर विवाद हुआए जिसके बाद बेटा मां के साथ मारपीट कर गला दबाने लगाए जिससे मां की मौत हो गई।

इसके बाद घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की मां के हल्ला.गुल्ला करने पर गांव वाले जुटे। मामला जानने के बाद गांव वालों ने मां की हत्या करने वाले बेटे को जमकर पीटा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची नोखा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बेटा प्रिंस भी गांव वालों द्वारा पीटे जाने के कारण कुछ कहने की स्थिति में नहीं है वो नोखा थाने में हवालात में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले सासाराम सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading