भागलपुर में युवक का पेड़ से ल’टका मिला शव:स्थानीय थाना शाहकुंड को दी गई घ’टना की जानकारी, हत्या की जताई जा रही आशंका

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के डोड़ाडीह पाली गांव में अर्जुन चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र चौधरी का शव आम के पेड़ से गले में फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को अहले सुबह मिली घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

वहीं ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना शाहकुंड को दी गई। जहां मौके पर शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल कुमार पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

वहीं मृतक के पिता का कहना है कि देर रात खाना खाकर मृतक शोलेंद्र चौधरी घर से निकला काफी देर होने के बाद खोजबीन करने लगा, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला पाया ओर आज अहले सुबह जानकारी मिली कि शैलेन्द्र चौधरी का शव आम के पेड़ में लटका हुआ है।

मोबाइल से खुल सकता है हत्या या आत्महत्या का राज

मृतक युवक शोलेंद्र चौधरी देर रात खाना खाकर घर के बाहर टहलने के लिए निकला और लापता हो गया जिसके बाद गांव के पास ही आम के पेड़ से शव लटका मिला और मृतक युवक के आंख पर गमछे से पट्‌टी बांध दिया गया था।

शाहकुंड थाना पुलिस पहुंचकर मृतक युवक का मोबाइल का खंगाल रही है। वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.