खगड़िया में 20 फिट गहरे गड्ढे में पलटी बस:2 यात्रियों की हुई मौ’त, 20 लोग हुए ज’ख्मी

खगड़िया में गुरूवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हाेकर 20 फिट गहरे गड्‌ढ़े में पलट गई। घटना में दो यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फिलवक्त सभी घायलों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि हादसा बेलदौर प्रखंड स्थित चक्रमनियां गांव के समीप हुई।

यात्री बस खगड़िया से आलमनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान एक बस का साइड देने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर बस गड्‌ढ़े में पलट गई। हादसे के बाद लोगों ने रस्सी के सहारे बस को खींचने में जुट गए। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जाता है कि हादसे में एक मृतक मुंगेर जिले के चंडी स्थान का रहने वाला है।

स्थानीय लोगों ने दौड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों दौड़कर गड्‌ढ़े में पलटी बस के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बताया जाता है कि घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

बताया जाता है कि उक्त बस में करीब 50 लोग सवार थे। इस हादसें की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading