खेसारी लाल से नाराज फैंस बोले- ये अ’श्लीलता है:नए गाने के टाइटल पर ट्रोल; यूजर्स ने कहा- तुम नहीं सुधरोगे

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अ’श्लीलता को लेकर विवाद में हैं। कुछ यूट्यूबर्स ने उन पर अ’श्लील गाना गाने का आरोप लगाया। जिसकी वजह से पिछले दिनों खेसारी और यूट्यूबर गौतम सिंह के बीच में विवाद देखने को मिला था। इन विवादों के बीच खेसारी लाल यादव ने फैंस उनके नए गाने से नाराज हैं।

सुपरहिट गानों के लिए जाने जानेवाले खेसारी का यह गाना दर्शकों पर उतना असर नहीं छोड़ पाया है।

खेसारी लाल का एक और गाना ‘मजा नईखे भतार में’ गुरुवार की सुबह रिलीज हुआ। लेकिन इस गाने के टाइटल को लेकर खेसारी फिर से ट्रोल हो गए हैं। दरअसल इस गाने का पोस्टर बीते दिन ही खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था, जहां उनके ही फैंस इस गाने के टाइटल को लेकर भोजपुरी सुपर स्टार का विरोध कर रहे हैं।

यूजर बोला – आपका फैन हूं, लेकिन टाइटल अश्लील है
इस गाने के पोस्टर पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हम आपके फैन हैं, पर ये टाइटल अश्लील है। टाइटल थोड़ा ढंग का रखिए।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने भी इस गाने के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए लिखा है, ‘आपका प्रशंसक हूं, लेकिन अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर हम अपने समाज की बहू-बेटियों को असहज महसूस करवा रहे हैं। आपसे आग्रह है मर्यादित और संयमित शब्दों का चयन करें।’ तो तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘तुम लगता है सुधरोगे नहीं।’

व्यूज में भी फ्लॉप रहा यह गाना

खेसारी का यह गाना गुरुवार की सुबह जेडीआर के यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज किया गया है। लेकिन एक के बाद एक सुपर हिट गाने देने वाले खेसारी का ये गाना दर्शकों पर उतना असर नहीं छोड़ पाया। खेसारी के और गाने 5 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते थे।

लेकिन ये गाना 8 घंटो में महज 1 लाख व्यूज के आंकड़े को ही पार कर पाया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। इस गाने के प्रोड्यूसर अहान कुमार हैं। इस गाने में म्यूजिक पुनीत बिहारी ने दिया है। इस गाने में लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading