वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के खरीका गांव में बीती रात शादी समारोह के दौरान भोज खाने के समय अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।

घटना के विषय में युवक ने बताया की भोज खा रहे थे उसी दौरान कुछ युवकों ने किसी अन्य पर गोली चलाया लेकिन भागने के दौरान उसे गोली लग गई। बताया जाता है कि शादी समारोह के बाद कुछ लड़के भोज खा रहे थे उसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी। जिससे युवक के पीठ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र 20 वर्षीय अंकित कुमार सिंह है जो अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था शादी समारोह में भोज खा रहा था उसी दौरान पीछे से गोली चला दिया जिससे पीठ मे गोली लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

