MUZAFFARPUR : आग की चपेट में आने से बीएसएफ जवान के पिता की जलकर मौत, परिजनों में कोहराम…

पूर्वी चंपारण में आग के चपेट में आने से बीएसएफ जवान के पिता की जलने से मौत हो गई। मरने वाला वृद्ध शीतल महतो जिनकी उम्र 75 वर्ष है। यह घटना जिले के तुरकौलिया थाना के सपही गांव में रविवार की रात हुई। उसे तीन बेटा है। एक बेटा कृष्णा महतो बीएसएफ का जवान है जो बंगलादेश सीमा पर तैनात है। दो अन्य बेटा गांव में पिता से अलग रहते है। घटना की सूचना बीएसएफ में कार्यरत उसके बेटा को दे दी गई है। आग लगने का कारण अलाव बताया गया है। वहीं आग लगने के कारण आसपास के चार घर भी जलकर राख हो गए। इस दौरान दो अन्य मवेशियों की मौत झुलसकर हो गई। बताया गया कि शीतल महतो अपने गोवास पर सोए थे। इसी बीच अलाव की आग से घर जलने लगा। उन्होंने आग से निकलने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए और जबतक लोग जगकर आग पर काबू पाते आसपास के चार अन्य घर भी जलकर राख हो गया। बताया गया कि शीतल महतो को चलने में समस्या होने के कारण वहां से निकल नहीं सका और जल गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना व अंचल प्रशासन को दी है जहां सूचना पर बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading