SITAMARHI : मुखिया के नेतृत्व में मढिया में निकाली गई स्वच्छता रैली

SITAMARHI : भारत-नेपाल सीमा से आठ किलोमीटर की दूरी पर बाबा धाम से प्रचलित बाबा मयंकेश्वर नाथ धाम सोनबरसा प्रखंड के मढिया पंचायत में अवस्थित है। यहां के जनप्रतिनिधि और आम जनता भी इस धाम की नगरी को साफ सफाई में पंचायत को सूबे में शीर्ष पर रखने की शपथ ले चुके हैं। यही कारण है कि ओडीएफ अभियान में जिला में शीर्ष स्थान पर काबिज पंचायत के लोग शौचालय का ही इस्तमाल करने और खुले में शौच नही करने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। इसी अभियान के तहत मढिया में मुखिया अनिता देवी के नेतृत्व में स्वच्छाग्रही, प्रेरक, ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने अहले सुबह एक जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता अपनाने पर बल दिया।

“जो खुले में शौच करेगा उसे भारी जुर्माना देना पड़ेगा, घर मे बहु पालन करे मर्यादा और बाहर बाहर शौच करे तो टूटे मर्यादा,शौचालय का करे प्रयोग,मिटे गन्दगी भागे रोग, शौचालय है शान हमारी,छू मंतर भागती है बीमारी।” जैसे नारो के साथ रैली पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों से निकाली गई। मढिया पंचायत में बना था 1500 सौ से ज्यादा शौचालय-पंचायत को ओडीएफ कराने के लिए पंचायत की अधिकतर जनता खुद जागरूकता अभियान में सड़कों पर जागरूकता आंदोलन में उतर चुकी थी।

तब तत्कालीन जिला अधिकारी राजीव रौशन, सोनबरसा बीडीओ कामिनी देवी और जिला के कई अधिकारियों ने पंचायत का दौड़ा करके ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की जम कर तारीफ की थी। सबसे पहले मढिया पंचायत की मुखिया ने ही गरीबो और राहगीरों के लिए कई सस्ती शौचालय करीब 15-15 सौ रुपये खर्चे में बनने वाले शौचालय को बनवाकर एक मिसाल पेश किया था। पंचायत की महिला मुखिया को इसी माह जिला में बेहतर स्वच्छता अभियान को संचालित करने के लिए डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने सम्मानित किया था। मौके पर-समाजसेवी बीरेंद्र कुमार, उप मुखिया दिनेश महतो, शकुंतला देवी, नीरू कुमारी, बीरेंद्र बैठा, बिनोद महतो, रमेश पासवान, एजाजुल अंसारी, बिनोद महतो, राम नंदन महतो इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading