मुजफ्फरपुर| नई दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली सुपरफास्ट की एसी बोगी में यात्री के बैग में छूटे 50 हजार रुपए व अन्य कागजातों को कोच कंडक्टर ने लौटा दिया। एसी-2 के कोच कंडक्टर राकेश सिंह को टिकट जांच के क्रम में एक बैग मिला था। बैग के बारे में बगल की सीट पर बैठी महिला यात्री से जानकारी ली तो उसने बताया कि उक्त बैग के यात्री सोनपुर में ही उतर गए। इसके बाद टीटीई ने महिला समेत अन्य यात्रियों के समक्ष बैग खोला। उसमें 6 पासपोर्ट, कई कागजात व 50 हजार नकदी मिले। इसे आरपीएफ के एस्कॉर्ट पार्टी को सौंप दिया।