
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि ये आग यहां के एक बेकरी फैक्ट्री में लगी है. इस आग में जहां लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं अगलगी की इस घटना में जहां 8 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं. वहीं कई मजदूर भी इस आग के कारण फैक्ट्री में ही फंसे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के बोचहां थाना इलाके के एतवारपुर की है. यहां के बेकरी फैक्ट्री में लगी आग में 4 मजदूर झुलस गए हैं.

आग में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते हीं डीएम समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. आग लगने की घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है. वहीं मौके पर राहत बचाव के लिए भी टीम पहुंच चुकी है.
