MOTIHARI : RJD के विधायक को एके-47 से भून देने की दी धमकी, आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले के राजद विधायक राजेंद्र राम को हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित हरि सिंह है। उसे मोतिहारी की छतौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। राजेंद्र राम जिले के हरसिद्धि विधानसभा से विधायक है। हरि सिंह पर विधायक को एके 47 हथियार से गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में विधायक द्वारा हरि सिंह के खिलाफ छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। वही आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर विधायक ने रविवार को शहर में धरना पर बैठने का पत्र जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। बता दे कि पिछले 27 दिसंबर को हरि स‍िंह विधायक के आवास पर जाकर उनसे अपने छोटे भाई की पत्नी को सेविका में बहाली के लिए पैरवी की थी। नहीं करने की स्थिति में उनको एके 47 से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.