उपमुखिया पति को रास्ते में घे’रकर बदमाशों ने मा’री गो’ली, जानें पूरा मामला…

वैशाली। महुआ-हाजीपुर सड़क के सुंदर नगर के निकट शुक्रवार रात बाइक सवार तीन अ’पराधियों ने कनहौली धनराज पंचायत के उप मुखिया के पति सह किराना व्यवसायी 32 वर्षीय जितेंद्र साह की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घ’टना से गु’स्साए लोगों ने घ’टनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया।

इस कारण दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी कतार लग गई। करीब सात घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखा। घ’टना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में तीन अ’ज्ञात पर प्रा’थमिकी द’र्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार कन्हौली धनराज पंचायत की उप मुखिया प्रियंका देवी के पति जितेंद्र शाह की किराना दुकान रानी पोखर में है। हर दिन ही की तरह शुक्रवार को भी वे दुकान पर गए थे।

करीब 10 बजे रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में सुंदर नगर के निकट घा’त लगाए एक बाइक पर सवार तीन अ’पराधियों ने उन्हें रोका। सीने में सटाकर गो’ली मा’र दी।

 

दो गो’ली लगने से घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई। इसके बाद अ’पराधी फ’रार हो गए। इस बीच गो’ली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सड़क पर जितेंद्र साह को खू’न से लथपथ पड़ा देखा तो उठाकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ’त घोषित कर दिया। घ’टना की खबर से स’नसनी फै’ल गई। गु’स्साए लोगों ने शनिवार सुबह से ही सड़क को पानापुर स्कूल के निकट जाम कर दिया। वे अविलंब अ’पराधियों को गि’रफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। पुलिस-प्रशासन के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि घ’टनास्थल पर मौजूद थे।

मामले में जल्द अ’पराधियों की गि’रफ्तारी का आश्वासन पुलिस ने दिया। काफी समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद करीब एक बजे दिन में जाम हटाया जा सका। घ’टना के कारणों पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कोई पुरानी रं’जिश तो कोई कुछ और बता रहा है। फिलहाल तीन अ’ज्ञात पर ए’फआइआर कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading