मुजफ्फरपुर में मंत्री रामसूरत का फीता तोड़ उद्घाटन:मंत्री शाहनवाज हुसैन से नहीं खुल रहा था फीता, दोनों हाथ से पकड़कर रामसूरत राय ने तोड़ा

मुजफ्फरपुर में बिहार के मंत्रियों का फीता तोड़ कर उद्घाटन करने का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, ये वीडियो मड़वन प्रखंड का बताया जा रहा है।

शुक्रवार को मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद वीणा देवी और राजद विधायक इसराइल मंसूरी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। एक पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन करना था।

वहां पर फीता खोलकर मंत्री शाहनवाज हुसैन को उद्घाटन करना था, लेकिन फीता को इस तरीके से बांधा गया था कि उनसे खुल नहीं रहा था। काफी देर तक फीते को खींचतान करने के बाद भी जब यह नहीं खुला तो वे चाकू खोजने लगे। ताकि इसे काटा जा सके। लेकिन, वहां पर चाकू भी नहीं था।

…और बाहुबली बन गए रामसूरत

पीछे खड़े मंत्री रामसूरत राय ये नजारा देख रहे थे। वे अचानक से बाहुबली बनकर आगे आये और दोनों हाथ से पकड़कर एक झटके में फीते को तोड़ डाला। फिर सबसे आगे ही भीतर घुस गए।

फीता तोड़ने के बाद उनके चेहरे पर एक विजय मुस्कान देखने को मिला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर चुटकियां ले रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading