बेगूसराय : जदयू विधायक राजकुमार सिंह शुक्रवार को बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र पहुंचे। जहां थाने में मौजूद एक फरयादी ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि यहां पुलिस द्वारा आवेदन का रिसिविंग नहीं दिया जाता है।

इस बात को लेकर जब विधायक ने ASI सह मुंशी जितेंद्र सिंह से पूछताछ की। ऐसे में मुंसी के जवाब देने के तरीके से विधायक राज कुमार काफी गरमा गए और सभी के सामने मुंसी को फटकार लगाया।

विधायक ने कहा कि “आप अपनी हैसियत को जानते है आप जनता के नौकर हैं..आपको जनता से तमीज से बात करनी है।” अगर आपका इस तरह का व्यवहार रहेगा तो थाना में कोई कैसे आएगा। इस पर मुंशी ने पूछ दिया कि आप कौन से दल में हो आप। इतना सुनते ही विधायक हत्थे से उखड़ गए।

विधायक ने थाना अध्यक्ष को फोन लगा कर मुंशी की शिकायत की। फोन पर थाने अध्यक्ष के द्वारा जब विधायक को जय हिंद कहा गया तो विधायक राज कुमार सिंह ने जवाब देते हुए कहा “आप जय हिन्द करते हैं और आपका आदमी यहां हिंद महासागर बना बनाया हुआ है”। उन्होंने कहा इनको लगता है हम ASI नहीं बल्कि DGP हैं।

उन्होंने कहा कि यहां किसी का सर फुटा है किसी का हाथ टूटा है और इसको बोलने की तमीज नहीं है। जनप्रतिनिधि और विधायक से कैसे बातचीत की जाती है। इसकी शिकायत ऊपर तक की जाएगी। विधायक और मुंशी के बीच काफी बहस के बीच फरयादी अपनी दुख विधायक को बताते नजर आए। वहीं, मुंशी के ऊपर तक शिकायत करने की बात कह विधायक जी चले गए।
