पुलिस प्रशासन सक्रिय नहीं:पटाखे की बिक्री व भंडारण पर राेक, फिर भी शादियों में हाे रही आ’तिशबाजी

काजवलीचक में अवैध पटाखा बनाने के दाैरान ब्लास्ट की घटना काेे दाे माह से अधिक समय बीत गए। इस दाैरान करीब 15 लाेगाें की माैत हाे गई थी। इसके बाद से पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ और कार्रवाई शुरू की गई। कई पटाखे की दुकान-गाेदाम में छापेमारी की गई। पटाखा विक्रेताओं का लाइसेंस भी रद्द किया गया। अभी स्थिति यह है कि एक भी पटाखा विक्रेता के पास बेचने और भंडारण का लाइसेंस नहीं है।

लेकिन शहर में हाे रहे शादी समाराेह में जमकर आतिशबाजी हाे रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब बिक्री व भंडारण पर प्रतिबंध है ताे पटाखे कहां से आ रहे हैं। असल में शहर में पटाखे की बिक्री अवैध ढंग से अब भी जारी है। इसकी जांच करने की दिशा में पुलिस-प्रशासन की ओर से काेई ठाेस पहल नहीं हाे पा रही है।

इसकी बानगीभर देखिए-वेराइटी चाैक से लाेहापट्टी की ओर पटाखे मिल रहे हैं। वहां पटाखा खरीदने जब लाेग पहुंचते हैं ताे उसे बाहर में खड़ा रहने काे कहा जाता है। काैन-काैन से पटाखे चाहिए, इसकी लिस्ट लेते हैं। इसके बाद अंदर चले जाते हैं और कुछ देर बाद थैला में भरकर पटाखे लेकर आते हैं। इसके बाद थाेड़ा आगे जाकर पैसे लेते हैं और खरीदार काे तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहते हैं। कुछ इसी तरह से आनंद चिकित्सालय राेड में भी पटाखे की बिक्री हाे रही है।

11 पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस काे किया गया था रद्द
बता दें कि काजवलीचक की घटना के बाद जिले के 11 पटाखा विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द किया गया है। इसके लिए डीएम की ओर से पिछले माह 24 अप्रैल काे आदेश निकाला गया गया था। इसमें पटाखा विक्रेता कन्हैया लाल पुरुषाेत्तम दास, अशाेक कुमार गाेयनका, राधे श्याम मावंडिया, श्याम सुंदर गाेयनका, ओम प्रकाश डिडवानियां, अवध बिहारी गुप्ता, अरुण कुमार खेतड़ीवाल, भगवान मंडल, नरसिंग यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह और भुवनेश्वर प्रसाद साह का नाम शामिल हैं। ये सब सूजागंज, एमपी द्विवेदी राेड, मारवाड़ी टाेला लेन, डीएन सिंह राेड, हुसैनाबाद, माेजाहिदपुर, नवगछिया के पटाखा विक्रेता थे। इन सबके लाइसेंस काे रद्द किया गया है।

लाइसेंस रद्द करने के बाद अब तक काेई कार्रवाई नहीं हुई
डीएम की ओर जारी आदेश में कहा गया था कि सदर व नवगछिया अनुमंडल में 16 मार्च 2022 और पटाखा बिक्री व भंडारण लाइसेंसधारियाें के आवेदन व शपथ पत्र के संदर्भ में पटाखा बिक्री व भंडारण का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। डीएम ने सभी एसडीओ काे इस दिशा में जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

साथ ही भागलपुर एसएसपी व नवगछिया एसपी काे भी इसके बारे में जानकारी दी गई है, ताकि अगर कहीं पटाखे की अवैध ढंग से बिक्री हाेगी ताे उस दिशा में कार्रवाई की जा सकेगी। लेकिन इस आदेश के बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं दूसरी तरफ शादी समाराेह में जमकर आतिशबाजी हाे रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading