14 जिलों में हो सकती है बारिश, दो से तीन दिन में तेज करवट लेगा मौसम

पटना। बिहार के मौसम ने फिर से करवट ली है। प्रदेश के उत्तर पूर्व इलाकों में जहां पुरवा का प्रवाह हो रहा है तो दक्षिण बिहार में पुरवा की जगह दक्षिण पश्चिम हवा ने अपना डेरा जमा रखा है। दक्षिण बिहार के कई शहरों में पछुआ के प्रभाव से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास व उससे ऊपर चला गया है।

हवा के रुख में हो रहे बदलाव का असर मौसम पर पड़ा है।  प्रदेश के एक हिस्सों में जहां गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है तो वहीं दूसरी ओर तेज धूप के कारण पारे में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान बताया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, रविवार तक प्रदेश के 14 जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, कैमूर, रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान को लेकर येलो-अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने के साथ पारे में वृद्धि के आसार हैं।

मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसमी विज्ञानी की मानें तो एक पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने हुए चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से उत्तर पूर्व भाग झारखंड तक समुद्रतल से 0.9 किमी उपर से गुजर रहा है।

जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार एवं तराई से सटे जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं दिन के तापमान में अगले दो से तीन दिनों के बाद 2-4 डिग्री क्रमिक वृद्धि के आसार हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading