बड़ी बहन ने भाई से करवाया छोटी का रे’प:औरंगाबाद में खाने में दवा मिलाकर पहले दु’ष्कर्म; वीडियो बनाकर करता रहा ब्लै’कमेल

औरंगाबाद में बड़ी बहन ने भाई से छोटी बहन का रेप करवाया। इतना ही नहीं, दोनों भाई-बहन ने मिलकर इसका वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने के धमकी देकर पीड़िता के साथ 4 सालों से रेप करता रहा। 2022 में युवक ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। युवती के साथ जब पहली बार ये दरिंदगी हुई तब वो नाबालिग थी। फिलहाल दोनों भाई-बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

मामला दाउदनगर थाना क्षेत्र का है, जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए ममेरी बहन (18 साल) के साथ रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़िता जम्होर थाना के एक गांव की है।

बड़ी बहन ने खाने में मिलाई दवा, भाई ने किया रेप
युवती ने बताया कि 2018 में बीमार होने पर दवा लाने दाऊदनगर गई थी। उस समय वो नाबालिग (14 साल) थी। युवती दवा खरीदने के बाद शाम होने पर दाउदनगर में रही अपनी नानी के घर चली गई। उसका आरोप है कि रात के खाने में ममेरी बहन (20 साल) ने नशीला कुछ खिला दिया, जिससे वह बेहोशी हालत में हो गई। सुबह जब उठी तो अपने कमरे के बेड पर ममेरे भाई (25 साल) को देखा।

युवती जब तक कुछ समझ पाती कि ममेरे भाई ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी दे डाली और 5 दिनों तक उसके साथ रेप किया। वीडियो वायरल होने के डर से युवती चुपचाप रही और वह अपने घर आ गई। 2020 में तीज पर भाई उसके घर उसकी मां के लिए कपड़ा लेकर पहुंच गया। भाई को वहां देख बहन सहम सी गई। मगर भाई ने फिर से रिश्ता को कलंकित करते हुए वहां भी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए रात में उसके साथ रेप किया।

4 सालों तक करता रहा रेप, फिर वायरल कर दिया वीडियो

28 अप्रैल 2022 को ममेरा भाई बाइक से युवती के घर पहुंचा और अपनी मां को बीमार बताकर उसे अपने घर दाउदनगर ले आया। घर में किसी को न पाकर युवती सहम सी गई और फिर एक बार ममेरे भाई ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। युवती अपने पिता को किसी तरह खबर देकर दाउदनगर बुलाया। पिता के आने के बाद ममेरा भाई ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद 29 अप्रैल 2022 को युवक ने अपने मोबाइल से पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया।

महिला थाने की पुलिस ने युवती की 164 का बयान दर्ज करा कर मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल लाई और मामले की जांच कर रही है। महिला थानाध्यक्ष कुमकुम ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading