राजधानी में प्रेमिका की शादी होने के बाद प्रेमी ने बीच बाजार ऐसा काम किया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। शादी के बाद प्रेमिका को सड़क पर देख युवक उसके पास पहुंच गया और अपने साथ चलने को कहने लगा।

युवती के मना करने पर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया और फायरिंग कर दी। गोली किसी और युवती को लगी। जिसके बाद वो फरार हो गया। पूरा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के मछुआटोली भट्ठा रोड मोड़ का है।



