छपरा : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचरौर बजार पर एक युवक को बाइक चोर कहकर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दिया।घटना स्थल पर पहुंची तरैया पुलिस ने युवक को ग्रामीणों ने छुड़ाकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।


घायल युवक फरीदपुरा निवासी नरेश राय का पुत्र भुटुकुन कुमार है।घायल युवक ने बताया की उसे फरिदपुरा का एक व्यक्ति अपना बाईक देकर नारायणपुर एक समान लाने के लिए भेजा था।

जब वह जा रहा था तो उसे कुछ लोग नारायणपुर से पकड़ कर पचरौर बजार लाए फिर बाईक चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर पिटाई किया।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

